• 10 टीमें मालिक की तलाश में
• हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस
• छह लोगों की मौत हुई
• दिल्ली, हरियाणा, यूपी में छापेमारी
• सीएम रेखा गुप्ता ने मौका देखा
दिल्ली पुलिस ने सत्या निकेतन इमारत हादसे के बाद मालिक हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई हैं, जो एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में काम कर रही हैं। पांच मंजिला ‘होस्टल डेज’ पीजी में बेसमेंट में नवीनीकरण के दौरान इमारत ढह गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई छात्र मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर जवाबदेही तय करने की बात कही और दिल्ली भर में अवैध पांच मंजिला इमारतों को तुरंत सील करने के निर्देश दिए।


