- जापानी दल जोधपुर पहुंचा
- दो JASDF C-2 विमान उतरे
- भारत-जापान वायुसेना तालमेल बढ़ेगा
नई दिल्ली, 5 सितंबर: भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) का दल ‘वीर गार्जियन 2026’ अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंच गया है।
भारतीय वायुसेना ने बताया कि JASDF के दो C-2 विमान एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर पर उतरे। इसके साथ ही अभ्यास के दूसरे संस्करण के लिए जापानी दल का भारत आगमन पूरा हुआ।
‘वीर गार्जियन 2026’ का आयोजन 9 से 22 सितंबर तक जोधपुर में भारतीय वायुसेना और JASDF के बीच किया जाएगा। अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, परिचालन तालमेल और आपसी समझ को और मजबूत करना है।
भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह अभ्यास भारत और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रता और रक्षा संबंधों को और मजबूती देगा। दोनों देशों की वायुसेनाएं संयुक्त अभियानों में समन्वय और परिचालन क्षमताओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी।


