- 246 किलोमीटर लंबा काफिला
- करीब 1,000 वाहन शामिल
- छह मांगों को लेकर प्रदर्शन
बांग्लादेश में 11 दलों के विपक्षी गठबंधन ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए बड़ा मोटर मार्च शुरू किया। काफिला ढाका से चटगांव तक पहुंचने वाला है।
मार्च की शुरुआत ढाका के शापला चत्तर से हुई। जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान ने इसे हरी झंडी दिखाई। चटगांव के लालदिघी मैदान में बड़ी रैली होगी।
विपक्ष ने छह प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखी हैं। इनमें गणमतदान और जुलाई प्रस्ताव लागू करना शामिल है। बिजली-गैस संकट और कानून-व्यवस्था भी मुद्दे हैं।
विपक्ष ने बेहतर प्रशासन और न्याय की मांग की। नेताओं ने कहा कि आंदोलन सरकार गिराने के लिए नहीं है।वे जनता के अधिकार और पारदर्शी शासन चाहते हैं।


