- चिलिमे सुरंग में खुदाई तेज
- जमा पानी निकाला गया
- भारी उपकरण पहुंचाने की तैयारी
भारतीय सुरंग बचाव दल ने नेपाल सेना के साथ मिलकरचिलिमे सुरंग में बचाव और खुदाई का काम तेज किया।
बाढ़ और भूस्खलन के बाद सुरंग में पानी भर गया था।
विशेषज्ञों ने सुरंग के भीतर जमा पानी निकाला, जिससे गहराई तक खुदाई करना आसान हुआ।
कमजोर हिस्सों को सुरक्षित करने का काम भी जारी है।
भारी मशीनरी पहुंचाने के लिए अस्थायी रास्तासुरंग के प्रवेश द्वार तक बनाया जा रहा है।
इससे राहत अभियान को और गति मिलेगी।
तकनीकी मदद के साथ मानवीय सहायता भी जारी रही।भारतीय दल के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर लगाया।
स्थानीय लोगों को जांच और जरूरी सामान मिला।


