- सरकार से गठजोड़ पर कोच की चिंता
- प्रतिस्पर्धा रोकने को बताया गलत तरीका
- सब्सिडी से जनता पर बढ़ता बोझ
अमेरिकी उद्योगपति और कोच इंडस्ट्रीज के चेयरमैन चार्ल्स कोच ने कारोबार और सरकार के बीच करीबी रिश्तों को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शुरुआत से ही कई कारोबारी सरकार से नजदीकी बनाकर प्रतिस्पर्धा पर रोक, सब्सिडी और विशेष कर छूट जैसे लाभ हासिल करते रहे हैं।
कोच के अनुसार, स्वस्थ पूंजीवाद वह है जिसमें कंपनियां बेहतर उत्पाद और सेवाओं के दम पर प्रतिस्पर्धा करें। सरकार के सहारे किसी कंपनी को विशेष लाभ मिलना ‘क्रॉनी कैपिटलिज्म’ को बढ़ावा देता है। उनका मानना है कि ऐसी व्यवस्था का बोझ अंततः आम जनता और करदाताओं पर पड़ता है।


