- बहन के जज्बे ने भावुक किए लोग
- पैरों से बांधी भाई की कलाई पर राखी
- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बहन बिना हाथों का इस्तेमाल किए पैरों की मदद से अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती नजर आ रही है। इसके बाद वह पैरों से ही भाई को मिठाई खिलाती है।
बहन का आत्मविश्वास और जज्बा देखकर आसपास मौजूद लोग भावुक हो जाते हैं। भाई भी पूरे स्नेह के साथ बहन का साथ देता दिखाई देता है। वीडियो को X पर @HajiNizamuddin3 अकाउंट से साझा किए जाने की बात कही जा रही है। वीडियो ने लोगों को यह संदेश दिया कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, हौसला और प्रेम इंसान को हर चुनौती से आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।
पैरों से बांधी गई राखी भाई के लिए सबसे कीमती राखी है।
भाई बहन का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल और पवित्र रिश्ता है।
कितना चैलेंज होगा बिटिया के जीवन में फिर भी हौसला देखो,
पैरों से अपने भाई के राखी भी बांध दी और मिठाई भी खिला दी।
बिटिया को देखकर आंखें सच में नम हो गईं। pic.twitter.com/KPjPIIptTT
— Haji Nizamuddin Abbasi (@HajiNizamuddin3) August 25, 2026


