- डार ने ब्रिटिश विदेश मंत्री से उठाया मुद्दा
- भारत पर संधि उल्लंघन का लगाया आरोप
- अफगानिस्तान और ईरान पर भी हुई चर्चा
लंदन। पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर भारत की रोक का मुद्दा ब्रिटेन के सामने उठाया है। उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने ब्रिटिश विदेश मंत्री एड मिलिबैंड से मुलाकात में भारत पर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के उल्लंघन का आरोप लगाया और संधि की प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने की अपील की।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अप्रैल 2025 में सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। पाकिस्तान लगातार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है। बैठक में ईरान-अमेरिका संघर्ष और अफगानिस्तान से पाकिस्तान को पैदा हो रहे सुरक्षा खतरों पर भी चर्चा हुई।


