स्पेस स्टेशन (हिंद सागर प्रलोका) भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 26 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे, और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। शुक्ला अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी Axiom Space के Ax-4 मिशन का हिस्सा हैं। उन्होंने 25 जून को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन ‘ग्रेस’ यान से उड़ान भरी और 26 जून को सफलतापूर्वक ISS से डॉक किया।
14 दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक अभियान में शुक्ला सात वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जो भविष्य के गगनयान मिशन में सहायक होंगे। यह 41 साल बाद भारतीयों की अंतरिक्ष में सीधी भागीदारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को “1.4 अरब भारतीयों के सपनों की उड़ान” करार देते हुए शुभांशु शुक्ला और पूरी टीम को बधाई दी।
यह अभियान भारत के अंतरिक्ष सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।