बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने के बीच सभी समुदाय सत्ता में हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में 23 जून 2025 को पटना के कासापिकोला होटल में बिहार धानुक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यभर से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता ललन कुमार मंडल (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने की। उन्होंने जोशीले अंदाज में मांग उठाई कि केंद्र और बिहार सरकार अमर शहीद रामफल मंडल को शहीद का दर्जा दे और सीतामढ़ी में 23 अगस्त को आयोजित होने वाले शहादत दिवस को राजकीय शहीदी मेला घोषित किया जाए। इस संदर्भ में अमर शहीद रामफल मंडल फाउंडेशन के संस्थापक राहुल कुमार मंडल ने मांगपत्र सौंपा।
राहुल कुमार मंडल ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और सभी से आपसी एकता बनाए रखने का अनुरोध किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रगति मेहता, सरपंच ऋतु मंडल, रामप्रवेश मंडल, अर्जुन मंडल, नवीन मंडल, अनूप राय, मनीष मंडल, नंदकिशोर मंडल, दीपक कुमार समेत धानुक समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।