- पांचवें सप्ताह में भी जारी शानदार कमाई
- सिंगल डे कलेक्शन में दोनों फिल्में पीछे
- नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित
डिवोशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के 37 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। पांचवें सप्ताह में पहुंच चुकी फिल्म ने शनिवार को 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को भी शुरुआती आंकड़ों में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज हुई।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 38 दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 196.81 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 232.53 करोड़ रुपये पहुंच गया है। खास बात यह है कि कम शोज के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।
वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शनिवार को 12.50 करोड़ रुपये, जबकि ‘हैवान’ ने रिलीज के दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह शनिवार के सिंगल-डे कलेक्शन में ‘हनुमान अंश’ दोनों फिल्मों से आगे रही।
‘हनुमान अंश’ का लेखन, निर्देशन और निर्माण विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और चंदन आनंद प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


