- गुड्डू-मुन्ना की ताकत पर छिड़ी बहस
- बेल्ट से मारपीट का वीडियो वायरल
- नशे में हंगामे से दर्शक हुए परेशान
मुंबई। ‘मिर्जापुर द मूवी’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन महाराष्ट्र के एक पीवीआर थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते और एक युवक को बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘मिर्जापुर’ के पात्र गुड्डू भैया और मुन्ना भैया में कौन अधिक ताकतवर है, इस बहस को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। कुछ युवकों के नशे में होने का भी दावा किया जा रहा है।
इसी तरह दिल्ली में भी एक महिला ने थिएटर में नशे में धुत दर्शकों के हंगामे के कारण फिल्म बीच में छोड़ने का दावा किया है। महिला के मुताबिक, शिकायत के बावजूद थिएटर प्रबंधन ने कथित रूप से पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। इन घटनाओं ने थिएटरों की सुरक्षा व्यवस्था और नशे में आने वाले दर्शकों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


