- वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा
- मोदी को लगातार मिल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मान
- ओवैसी ने सम्मान को लेकर साधा निशाना
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओलि दराजली दुस्तलिक’ से सम्मानित किए जाने पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए लगातार काम कर रहे हैं और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।
नवनीत राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिल रहे लगातार अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके काम और वैश्विक योगदान को दर्शाते हैं। उन्होंने मोदी को ईमानदारी और देशभक्ति का उदाहरण बताते हुए कहा कि दुनिया में उन्हें मिलने वाले सम्मानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इस सम्मान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, उन्हें सम्मान मिलता है और उज्बेकिस्तान से मिले सम्मान पर भाजपा को बधाई दी। उन्होंने बाबर और फरगना वैली का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।


