- करोड़ों का ऑफर, फिर भी जमीन नहीं बेची
- खेती बचाने के लिए चुना संरक्षण समझौता
- डेटा सेंटर के बजाय खेत ही रहेगा
अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 86 वर्षीय किसान मर्विन रोडबॉ ने अपनी 261 एकड़ कृषि भूमि को डेटा सेंटर बनाने के लिए मिले करीब 15.7 मिलियन डॉलर (लगभग 149 करोड़ रुपये) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बजाय उन्होंने करीब 1.9 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) में जमीन के विकास अधिकार संरक्षण कार्यक्रम के तहत दे दिए।
इस समझौते के बाद जमीन का मालिकाना हक मर्विन के पास ही रहेगा और वे उस पर खेती जारी रख सकेंगे। हालांकि, अब इस जमीन पर व्यावसायिक या औद्योगिक निर्माण नहीं किया जा सकेगा। संरक्षण समझौता भविष्य में जमीन बिकने के बाद भी लागू रहेगा। मर्विन के फैसले ने दिखाया कि उनके लिए पुश्तैनी जमीन की कीमत पैसों से कहीं अधिक है।


