- मिला गांव में गोदाम पर सीधा हमला
- 50 से अधिक मकान हुए क्षतिग्रस्त
- जेलेंस्की ने मांगी अतिरिक्त वायु रक्षा
यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में रूस के लगातार तीसरे दिन हुए भीषण हवाई हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत और 42 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बुचा जिले में 380 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार, मिला गांव में गोदाम पर हमले के बाद लगातार धमाके होते रहे और आसपास के रिहायशी इलाकों में आग लग गई। उन्होंने आबादी के पास हथियार और गोला-बारूद रखे जाने को लेकर सरकारी लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं।
रूस ने दावा किया कि उसके हमलों में यूक्रेन के नौ शहरों में सैन्य और औद्योगिक ठिकानों, तेल रिफाइनरियों, रसद केंद्रों तथा बंदरगाहों को निशाना बनाया गया। जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त वायु रक्षा और बैलिस्टिक मिसाइल रोधी प्रणालियों की तत्काल मदद मांगी है।


