- चार भारतीय कंपनियां प्रतिबंधों की जद में
- तीन भारतीय नागरिकों पर भी कार्रवाई
- ईरानी तेल कारोबार में संलिप्तता का आरोप
नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान से तेल और पेट्रोकेमिकल कारोबार के आरोप में चार भारतीय कंपनियों और तीन नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
प्रतिबंधित कंपनियों में पोर्टईज पार्टनर्स एलएलपी, सदाशिव ओवरसीज लिमिटेड, पीपी सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड और प्रकृतिज इंफ्रा इम्पेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इनके साथ हरीश रामचंद्र रंगी, इद्रिसमिया अशरफमिया शेख और प्रशांत गर्ग पर भी कार्रवाई हुई है।
अमेरिका का आरोप है कि इन कंपनियों ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीद और आपूर्ति में भूमिका निभाई। यह कार्रवाई दुनिया भर के करीब 60 व्यक्तियों, कंपनियों और जहाजों पर लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों का हिस्सा है।


