- 2.3 अरब डॉलर का रक्षा सौदा
- राफेल से जुड़ा दावा विवादों में
- चीन पर बढ़ रही सैन्य निर्भरता
ढाका। बांग्लादेश चीन से करीब 2.3 अरब डॉलर में 20 J-10CE बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी में है। इस पैकेज में विमानों के साथ प्रशिक्षण, रखरखाव, कलपुर्जे, रसद और जरूरी ढांचा भी शामिल है। भुगतान अगले दस वर्षों में किए जाने की योजना है।
सौदे को लेकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना एवं प्रसारण सलाहकार जाहेद उर रहमान का यह दावा विवादों में है कि मई 2025 के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान J-10CE ने भारतीय राफेल को मार गिराया था। भारत और फ्रांस इस तरह के पाकिस्तानी दावों को खारिज कर चुके हैं।
बांग्लादेश पहले से चीनी एफ-7 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करता है। ऐसे में J-10CE की खरीद से उसकी चीन पर सैन्य निर्भरता बढ़ने के साथ भारत के पूर्वी पड़ोस में सुरक्षा और कूटनीतिक समीकरण प्रभावित होने की आशंका है।


