- ईपीएफओ सेवाओं से काम हुआ आसान
- निकासी और स्थानांतरण की ऑनलाइन सुविधा
- केवाईसी और ई-नामांकन भी ऑनलाइन
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सदस्यों के लिए कई पीएफ सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं। कर्मचारी घर बैठे यूएएन सक्रिय करने, ई-पासबुक देखने, केवाईसी अपडेट करने, पीएफ निकालने और नौकरी बदलने पर खाता स्थानांतरित करने जैसे काम कर सकते हैं।
बीमारी, शिक्षा, विवाह और मकान जैसी जरूरतों के लिए पात्र सदस्य ऑनलाइन पीएफ अग्रिम का आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आधार, मोबाइल, बैंक खाते और पैन की जानकारी सही व अद्यतन होना जरूरी है।

