- आर्कटिक में सैन्य गतिविधियां।
- परमाणु चालित ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल।
- पश्चिमी देशों की चिंता।
रूस की ‘बुरेवेस्टनिक’ (9एम730) परमाणु मिसाइल के संभावित परीक्षण से हड़कंप है। उपग्रह तस्वीरों में आर्कटिक के नोवाया जेमल्या में रूसी सैन्य हलचल तेज देखी गई है।
यह मिसाइल छोटे परमाणु रिएक्टर से ऊर्जा पाती है, जिससे इसकी रेंज असीमित मानी जाती है। इसी अत्यधिक जोखिम भरी तकनीक के कारण इसे ‘फ्लाइंग चेरनोबिल’ भी कहा जाता है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस परीक्षण से रेडियोधर्मी प्रदूषण और वैश्विक परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ने का बड़ा खतरा जताया जा रहा है।


