- रूसी और अमेरिकी जेट का दबदबा
- मिग-31 की रफ्तार सबसे अधिक
- राफेल तेज जेटों की सूची में नहीं
दुनिया में आधुनिक युद्ध में हवाई ताकत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसी के चलते विभिन्न देश तेज और अधिक सक्षम लड़ाकू विमान विकसित करने की होड़ में हैं। मौजूदा समय में सेवा में शामिल तेज लड़ाकू विमानों की सूची में रूस और अमेरिका का दबदबा दिखाई देता है। फ्रांस का राफेल और चीन के आधुनिक लड़ाकू विमान इस सूची में जगह नहीं बना पाए हैं।
रूस का MiG-31 फॉक्सहाउंड करीब Mach 3.2 (लगभग 3,500 किमी/घंटा) की अधिकतम गति के साथ सबसे आगे है। यह मुख्य रूप से लंबी दूरी के अवरोधन (इंटरसेप्शन) के लिए बनाया गया सुपरसोनिक विमान है।
दूसरे स्थान पर अमेरिका का F-15EX Eagle II है, जिसकी अधिकतम गति करीब Mach 2.5 (लगभग 2,650 किमी/घंटा) बताई जाती है। इसके बाद रूस का Su-57 Felon और Su-27 Flanker भी करीब Mach 2.5 की रफ्तार हासिल कर सकते हैं।
पांचवें स्थान पर अमेरिका का F-22 Raptor है, जिसकी अधिकतम गति करीब Mach 2.3 (लगभग 2,500 किमी/घंटा) है। हालांकि गति के मामले में यह पीछे है, लेकिन स्टील्थ और हवाई युद्ध क्षमता के कारण इसे दुनिया के प्रमुख पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में गिना जाता है।


