- बेरोजगारी, महंगाई पर प्रदर्शन
- सचिवालय घेराव की तैयारी
- श्रीनगर में भारी सुरक्षा
श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर पर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई, कथित भ्रष्टाचार और पंचायत चुनावों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
BJP नेताओं ने कहा कि प्रदर्शनकारी घंटाघर से सिविल सचिवालय की ओर मार्च करेंगे और सचिवालय का घेराव करेंगे। हालिया बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी पार्टी ने सरकार को घेरा है।
वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी अलग प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और केंद्र द्वारा किए गए वादों पर जवाबदेही की मांग कर रही है।


