- चौथी मंजिल पर आग
- मरीजों को सुरक्षित निकाला
- मिनी बाईपास पर जाम
बरेली। मिनी बाईपास रोड स्थित नवोदय अस्पताल में शनिवार सुबह चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई।
एसी में शॉर्ट सर्किट को आग की शुरुआती वजह माना जा रहा है।
राहत की बात रही कि चौथी मंजिल पर कोई मरीज भर्ती नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
अस्पताल की चौथी मंजिल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया।
कुछ ही देर में वहां आग की लपटें नजर आने लगीं।
घटना की जानकारी मिलते ही मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभालते हुए मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू किया।
वार्डों में भर्ती मरीजों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।
गंभीर मरीजों को भी कर्मचारियों ने सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह पहुंचाया।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
आग की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के कारण मिनी बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया।
इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


