- भारत पेट का आईपीओ 760 करोड़ रुपये
- पारस हेल्थकेयर जुटाएगा 1,800 करोड़ रुपये
- दो कंपनियां नए शेयर भी जारी करेंगी
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने इस सप्ताह जियो के अलावा चार कंपनियों—भारत पेट, सद्भाव फ्यूचरटेक, पारस हेल्थकेयर और एमके संस फाइन ज्वेल्स—को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी दी है। इससे आने वाले दिनों में प्राथमिक बाजार में आईपीओ की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
सेबी के अनुसार, इन कंपनियों ने मार्च से जून के बीच आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज जमा किए थे। पारस हेल्थकेयर आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों में करेगा। वहीं, एमके संस फाइन ज्वेल्स नए शेयर जारी करने के साथ प्रवर्तक हिस्सेदारी भी बेचेगी।


