- 24 कैरेट सोना 1.56 लाख के करीब
- 22 कैरेट का भाव 1.43 लाख
- बेंगलुरु में 24 कैरेट ₹1,59,820
- डॉलर मजबूत, सोने पर दबाव बढ़ा
- मुनाफावसूली से लगातार गिरा सोना
नई दिल्ली,। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण आज कारोबार नहीं होगा। पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2,596 रुपये यानी 1.63 प्रतिशत गिरकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुलियन्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बुलियन्स के मुताबिक 22 कैरेट सोना 1,43,752 रुपये, 20 कैरेट 1,30,683 रुपये और 18 कैरेट 1,17,615 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,59,820 रुपये, 22 कैरेट 1,46,500 रुपये और 18 कैरेट 1,19,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी डॉलर में मजबूती, ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल और कारोबारियों की मुनाफावसूली से सोने पर दबाव बना हुआ है। वैश्विक तनाव और अमेरिका की राजकोषीय स्थिति से जुड़ी चिंताएं हालांकि सोने की कीमतों को कुछ सहारा दे रही हैं।


