- बिजली कटते ही हवा में अटका झूला
- तीन घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए यात्री
- पार्क प्रबंधन ने मांगी माफी
सफोक। ब्रिटेन के सफोक स्थित प्लेजरवुड हिल्स थीम पार्क में बिजली कटने से ‘वाइपआउट’ रोलरकोस्टर करीब 15 मीटर (49 फीट) की ऊंचाई पर अटक गया। उसमें सवार 27 यात्री करीब तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे।
सूचना मिलते ही सफोक फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और एरियल लैडर की मदद से सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित नीचे उतारा। शाम 5:10 बजे तक सभी 27 यात्रियों को निकाल लिया गया।
राहत की बात रही कि किसी को चोट नहीं आई। पार्क प्रबंधन ने घटना पर खेद जताते हुए प्रभावित पर्यटकों को मुफ्त टिकट देने की घोषणा की।


