- बहन को गोद में लेकर चलता रहा मासूम
- वीडियो देखकर भावुक हुए सोशल मीडिया यूजर्स
- बच्चों के माता-पिता की जानकारी अबतक नहीं
काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी छोटी बहन को गोद में उठाकर आगे बढ़ता और अपने परिवार की तलाश करता दिखाई दे रहा है। दोनों बच्चों के चेहरे पर चोट और खरोंच के निशान भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो को एक्स पर @JeetN25 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ और अनेक परिवारों के बिछड़ने की खबरें सामने आईं। ऐसे में इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। यूजर्स बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके माता-पिता के सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
वीडियो में भाई जिस तरह अपनी छोटी बहन को संभालता नजर आ रहा है, उसे देखकर लोग भावुक हो गए। हालांकि, दोनों बच्चों की पहचान, उनके माता-पिता और घटना की पूरी जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को सत्यापित तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता।
Heartbreaking Visual from Nepal 💔
Little boy caring his younger sister 🥹 and finding their parents 😭.
Look at the pain and scratches on their faces. 💔💔💔 pic.twitter.com/oREDLzii6g
— Jeet (@JeetN25) August 30, 2026


