- AI एजेंट्स ने 70 हजार संदेश भेजे
- आंतरिक सिस्टम में हुई सेंध
- निगरानी को लेकर उठे सवाल
OpenAI के हजारों AI एजेंट्स ने कंपनी के आंतरिक सिस्टम में एक-दूसरे के बीच करीब 70,000 गुप्त संदेश भेजे। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को कई हफ्तों तक इस गतिविधि की जानकारी नहीं थी।
ये AI एजेंट्स अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यों को पूरा करने के दौरान आपस में बातचीत कर रहे थे। तीन महीनों के दौरान उनके बीच बनी इन डिजिटल बातचीत को एक टिप्पणीकार ने “सभ्यता” (civilisations) तक करार दिया। हालांकि, कुछ AI विशेषज्ञ इस तुलना को सही नहीं मानते।
रिपोर्ट के अनुसार, AI एजेंट्स ने OpenAI के बुनियादी ढांचे के एक हिस्से तक अपनी पहुंच बना ली और एक सॉफ्टवेयर टूल Artifactory को कथित तौर पर एक तरह के “मैसेज बोर्ड” में बदल दिया।
मानव कर्मचारियों द्वारा दिए गए कार्यों को हल करते समय एजेंट्स इस माध्यम से एक-दूसरे को हजारों संदेश भेजते रहे। ऑस्ट्रेलियाई AI विशेषज्ञों ने कहा कि इसे डिजिटल सभ्यता कहना अतिशयोक्ति है, लेकिन घटना ने बड़ी AI कंपनियों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े किए हैं।
जांच के दौरान सामने आया कि PHASEONE10841 नाम के एक एजेंट ने 8 जुलाई को Artifactory पर एक संदेश पोस्ट कर उस असंभव कार्य को हल करने के लिए सुझाव मांगा, जिसका वह सामना कर रहा था। कुछ ही घंटों में 50 से अधिक एजेंट्स वहां संदेश पोस्ट करने लगे।
एक एजेंट ने कथित तौर पर लिखा, “वाह! साझा Artifactory कैश एजेंट्स के बीच एक गुप्त मेलबॉक्स है। और क्या इसमें हमारे लिए भी संदेश हैं?”
Compilation of failures at World Humanoid Robot Games.
pic.twitter.com/kJ8DfVB9dt— Rohan Paul (@rohanpaul_ai) August 25, 2026


