- सात लोगों की मौत
- छह लोग गंभीर घायल
- बस से ऑटो की टक्कर
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में काला मंदिर जंक्शन के पास निजी बस और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस एक यात्री को उतारने के बाद नरसारावपेट बस स्टैंड की ओर जा रही थी।
डीएसपी राव के मुताबिक, ऑटो गलत दिशा में आ गया और सीधे बस के सामने पहुंच गया। बस करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हुई।
हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है।


