- मयंक और प्रतीति ने जीता स्वर्ण
- दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 7.5 अंक
- प्रतीति को डब्ल्यूआईएम और डब्ल्यूजीएम नॉर्म
मुंबई। एशियन जूनियर क्लासिकल शतरंज चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। मयंक चक्रवर्ती ने ओपन और प्रतीति बोरदोलोई ने बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। दोनों ने नौ दौर में 7.5 अंक हासिल किए।
मयंक के साथ रूस के आर्टेम पिंगिन को रजत और भारत के दक्ष गोयल को कांस्य मिला। बालिका वर्ग में कजाकिस्तान की मारिया खोल्यावको रजत और भारत की निवेदिता वीसी कांस्य पदक विजेता रहीं।
मयंक ने एक और ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। दक्ष को फिडे मास्टर खिताब और अंतरराष्ट्रीय मास्टर नॉर्म मिला। प्रतीति ने स्वर्ण के साथ महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर खिताब और महिला ग्रैंडमास्टर नॉर्म भी हासिल किया।


