- सीहॉक्स के नए मालिक बने खोसला
- कभी सोया मिल्क कारोबार हुआ था नाकाम
- नेटवर्थ पहुंची ₹1.26 लाख करोड़
भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति विनोद खोसला और उनके परिवार ने सिएटल सीहॉक्स को 9.612 अरब डॉलर यानी करीब ₹91,702 करोड़ में खरीद लिया है। 71 वर्षीय खोसला की कुल संपत्ति करीब ₹1.26 लाख करोड़ बताई गई है।
पुणे में जन्मे खोसला ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई के बाद अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल की। भारत में उनका सोया मिल्क कारोबार असफल रहा, लेकिन बाद में उन्होंने सन माइक्रोसिस्टम्स की सह-स्थापना की। इसके बाद उन्होंने खोसला वेंचर्स शुरू की, जिसने ओपनएआई समेत कई बड़ी तकनीकी कंपनियों में शुरुआती निवेश किया।


