- 8100mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
- 120Hz डिस्प्ले, 16GB तक वर्चुअल रैम
- IP69K सुरक्षा और 2.5 मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस
नई दिल्ली। Honor ने Honor 600S 5G को वैश्विक बाजार में पेश किया है। फोन में 6.87 इंच का 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। रैम टर्बो तकनीक से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत 8100mAh की बैटरी है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित मैजिकओएस 10 पर चलता है और इसमें कई कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुविधाएं दी गई हैं।
मजबूती के लिए फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ 2.5 मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस मिला है। हांगकांग में इसकी शुरुआती कीमत करीब 25 हजार रुपये है।


