- 204 सीसी इंजन से मिलेगी दमदार ताकत
- 149 किलो वजन और स्पोर्टी डिजाइन खास
- तीन वेरिएंट, आधुनिक फीचर्स से लैस
नई दिल्ली। यामाहा ने अपनी आर-सीरीज की नई सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकल YZF-R2 भारतीय बाजार में पेश की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये है। बाइक में नया 204 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 26.5 पीएस पावर और 19.1 एनएम टॉर्क पैदा करता है।
बाइक का कर्ब वजन 149 किलो है। इसमें 37 एमएम यूएसडी फ्रंट फोर्क, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल एबीएस, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे तीन वेरिएंट में उतारा गया है, जिनकी कीमत 2.30 लाख से 2.53 लाख रुपये तक है।


