हिन्द सागर प्रलोका, विदेश नीति डेस्क, 2 जुलाई 2025| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे पर रवाना हुए हैं, जो 9 जुलाई तक चलेगा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत की वैश्विक साझेदारियों को मज़बूती देना और ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के साथ सहयोग बढ़ाना है। यात्रा में BRICS शिखर सम्मेलन सहित कई द्विपक्षीय बैठकें शामिल हैं।
यात्रा का संक्षिप्त विवरण:
घाना (2–3 जुलाई):
तीन दशकों में पहली भारतीय पीएम की यात्रा। रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल भुगतान (UPI) और वैक्सीन हब पर सहयोग की संभावना। पीएम मोदी घाना की संसद को संबोधित करेंगे।
त्रिनिदाद और टोबैगो (3–4 जुलाई):
1999 के बाद पहली यात्रा। ऐतिहासिक संबंधों के पुनरुत्थान और संसदीय संवाद को मिलेगा बल।
अर्जेंटीना (4–5 जुलाई):
57 वर्षों बाद द्विपक्षीय यात्रा। रक्षा, कृषि, ऊर्जा और खनिज क्षेत्र में साझेदारी पर केंद्रित वार्ता।
ब्राजील (5–8 जुलाई):
17वां BRICS सम्मेलन रियो डी जनेरियो में होगा। वैश्विक शासन, जलवायु कार्रवाई और आतंकवाद पर चर्चा। ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से द्विपक्षीय वार्ता।
नामीबिया (9 जुलाई):
27 वर्षों में पहली यात्रा। संसदीय संबोधन, खनिज आपूर्ति सहयोग और UPI विस्तार पर चर्चा संभावित। डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यह यात्रा भारत की विदेश नीति में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और दक्षिण सहयोग की भावना को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।